जबलपुर। यहां शहर के समीप बायपास में बीती रात एक बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। दरअसल खिरिया बाईपास पर तेज रफ्तार बस पलट गई। वही बस पलटने से चीख पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल सुबह 9:00 बजे तेज रफ्तार बस खजरी खिरिया बाईपास के पास पलट गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जहां बस पलटने की वजह से दहशत में चीख-पुकार मच गई। वही सड़क पर चलते लोगों ने यात्रियों को निकालने में मदद की साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को तिलवारा क्षेत्र के सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक सहित से 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद 48 घंटे बात सड़क हादसे में मारे गए एक युवक की पुष्टि हुई थी। वही 2 दिन के बाद एक बार फिर से जबलपुर में सड़क हादसा देखने को मिला है। फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस के मुताबिक किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है।
