एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक (मलोट) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारी नारंग को निकालकर सुरक्षित जगह ले गए. वहीं, बीजेपी विधायक नारंग ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घूंसा मारा और उन लोगों ने उन पर काले रंग का तरल पदार्थ भी फेंका।
बीजेपी विधायक ने कहा कि वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने मलोट जा रहे थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। वे लोग हिंसक हो गए और मुझे घेरा लिया. यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मामले शिकायत दर्ज कराएंगे नारंग ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करेंगे।
