आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल यानी कल वोट डाले जाएंगे। इन सब के बीच सबकी नजर नंदीग्राम पर टिकी हैं। बंगाल में पहले लोगों की नजर कोलकाता में रहती थी कि राजनीतिक दल क्या कर रहे हैं। लेकिन इस बार के पूरे बंगाल चुनाव का एपिसेंटर नंदीग्राम हो गया। जिस नंदीग्राम ने ममता को राजनीति के गलियारों तक पहुंचाया और सत्ता का स्वाद भी चखाया। उसी नंदीग्राम में तृणमूल बैकफुट पर नजर आ रही है। ममता बनर्जी के घनिष्ठ सहयोगी और नंदीग्राम आंदोलन के अगुवा शुभेंदु अधिकारी के टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद से लगातार नंदीग्राम में टीएमसी और बीजेपी में हिंसक संघर्ष भी बढ़ गए हैं और सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है।