नरसिंहपुर के बोहानी स्टेशन के पास इटारसी-इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे - Khabri Guru

Breaking

नरसिंहपुर के बोहानी स्टेशन के पास इटारसी-इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे







जबलपुर। नरसिंहपुर के बोहनी स्टेशन के समीप रात करीब 8.30 बजे इटारसी-इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के चलते एक लाइन आवागमन के लिए पूरी तरह कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही जबलपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी, व मेडिकल टीम घटनास्थल पर रवाना किया गया। इटारसी-इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन (01117) ट्रेन के एसएलआर यमेत दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
बताया गया है कि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तुरंत रोक दिया और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के चलते एक लाइन बाधित हो गई है। खतरे के पांच सायरन बजते ही हड़कंप मच गया। तत्कार राहत ट्रैन को तकनीकी व मेडिकल टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार इटारसी-इलाहाबाद ट्रेन को स्पेशल बनाकर संचालित किया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले के बोहानी स्टेशन के प्लेटफार्म की ओर ट्रेन बढ़ रही थी। प्वाइंट नंबर 102 पर ट्रेन पहुंची थी, तभी पीछे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। पहिया उतरते ही आवाज सुनकर ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
हादसे में यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डीआरएम संजय विश्वास दुर्घटनाराहत गाड़ी के साथ मौके पर रवाना हुए हैं। वे खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।



पेज