🌞 आज का हिन्दू पंचांग 🌞
⛅ दिनांक 19 अप्रैल 2021
⛅ दिन - सोमवार
⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - सप्तमी
⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु
⛅ योग - सुकर्मा
⛅ सूर्योदय - 06.19
⛅ सूर्यास्त - 18.57
🌞 राशि फल 🌞
मेष-
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधी चिंता आज समाप्त होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
वृष-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन आपके कामकाज में नहीं लगेगा , लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक तनाव तमन्ना समाप्त हो जाएगा। परिवार के सदस्यों से बहस बाजी में ना पड़कर उनकी सलाह को मानना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
मिथुन-
आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क-
आज आपके व्यापार को किसी बुजुर्ग की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा चारों ओर फैलेगा। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आर्थिक बोझ भी कम होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में सभी से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित भी कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आ रही समस्याए आज समाप्त होगी। संतान को अपने भविष्य में आगे बढ़ते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाइयों तथा मित्रों की मदद के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में घर के सभी दायित्वों को पूरा करेंगे।
धनु-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में नई चीज शामिल करने से स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी और पुरानी देनदारियों से भी आप मुक्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्टों पर आपके सुझावों का स्वागत होगा और आपको उसमें नेतृत्व करने को भी कहा जा सकता है।
मकर-
आज का दिन आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर आगे बढने का होगा। अपने कार्य क्षेत्र के लंबित पड़े कार्य को पूरा करने करना होगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी वाणी से भी सभी को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से प्रेम व स्नेह बनाए रखें।
कुंभ-
आज का दिन खुषियों से परिपूर्ण रहेगा। आज आपके रिश्ते में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। यदि विदेश में आपका कोई भाई या बहन रहता है, तो उनसे मुलाकात हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनो के साथ व्यतीत करेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें।
मीन-
आज का दिन आपके व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के लिए हानिकारक हो सकता है। आज आपकी खोई हुई चीज व धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।