रेमडेसिविर इंजेक्शन की दूसरी खेप आई, 21 बॉक्स जबलपुर पहुंचे - Khabri Guru

Breaking

रेमडेसिविर इंजेक्शन की दूसरी खेप आई, 21 बॉक्स जबलपुर पहुंचे



जबलपुर। लगातार कमी के चलते जबलपुर संभाग में रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को सुचारू बनाने के लिए इसकी दूसरी खेप रविवार की देर शाम शासकीय विमान से डुमना विमानतल पहुंची। रविवार को जबलपुर संभाग के लिए 21 बॉक्स इंजेक्शन भेजे गए हैं। जिनमें से 813 इंजेक्शन जबलपुर जिले के लिए हैं। बाकी इंजेक्शन संभाग के अन्य जिलों कोे भेजे जाने हैं। सुरक्षा बल के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इंजेक्शन प्राप्त कर उन्हें स्टोर तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है शासकीय विमान से पहले भी जबलपुर को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स दिये गये थे। विक्टोरिया अस्पताल के डॉ.धीरज दावंडे ने बताया कि शासकीय विमान से 21 बॉक्स रेमडेसिविर इन्जेक्शन जबलपुर पहुंचे जिन्हें उन्होंने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि जबलपुर के लिए 813, कटनी के लिए 304, नरसिंहपुर के लिए 185, सिवनी के लिए 134, छिंदवाड़ा के लिए 234, बालाघाट के लिए 148, डिंडोरी के लिए 75 व मंडला के लिए 85 रेमडेसिविर की इंजेक्शन है।

पेज