दरअसल विगत दिवस बरगी तहसील के नायब तहसीलदार कार्यालय से लॉकडाउन को लेकर एक आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आवश्यक दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें, निजी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। लेकिन इस आदेश में तारीखों को लेकर बड़ी गड़बड़ी हुई है। इस आदेश के अंत में लिखा है कि आदेश दिनांक 03/04/2021 को प्रभावशील होगा साथ ही दिनांक 19/04/2121 को पूर्व की भांति गतिविधियां पुन: संचालित होंगी। इस प्रकार लापरवाही के चलते तारीख पर ध्यान नहीं दिया गया। टाइपिंग मिस्टेक, बेखयाली या जो भी कारण रहा हो, लेकिन प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब यहां करीब 100 साल का लॉकडाउन लग गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में संक्रमण दर प्रतिशत बढ़ी है। इसे लेकर अलग अलग स्थानों पर प्रशासन हरसंभव उपाय कर रहा है।

