लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खुद को आइसोलेट कर लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय में एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह और ओएसडी अभिषेक कौशिक कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को आइसोलेट किया है। सीएम योगी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं। इसके बाद सीएम योगी ने लोगों से सीधा संपर्क बंद करते हुए अपने दायित्व के कामकाज वर्चुअली शुरु कर दिए हैं।
यूपी में तेजी से फैल रहा कोरोना
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ्तार अब महाराष्ट्र की तरह ही तेज हो गई है। एक दिन पहले जहां कोरोना संक्रमण के 13685 नए मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को 18021 नए केस सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी लखनऊ से दर्ज किए गए। लखनऊ में मंगलवार को रेकॉर्ड 5382 नए केस मिले। प्रदेश के किसी भी जिलों में कोरोना संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है। लखनऊ के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले प्रयागराज में 1856 आए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा केस वाराणसी में 1404 सामने आए हैं। वहीं कानपुर में 1271 नए केस दर्ज किए गए हैं।