ख़बरी गुरू -Tech-Updates #006 - Khabri Guru

Breaking

ख़बरी गुरू -Tech-Updates #006

 



Telegram पर आए ढेरों नए खास फीचर्स



वॉट्सऐप की मुश्किलें और बढ़ने वाली है, क्योंकि टेलीग्राम दिनोंदिन खुद को अपडेट यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित जो कर रहा है। हाल ही में टेलीग्राम ने कई सारे नए फीचर्स को रोलआउट किया है, जिसके लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

टेलीग्राम ने अपने नए अपडेट को लेकर के घोषणा की है। नए अपडेट में Payments 2.0,

1. Payments 2.0

टेलीग्राम ने सबसे पहले पेमेंट सपोर्ट 2017 में एड किया था। पेमेंट बॉट यूजर्स को सुरक्षित तरीके से पेमेंट करने की अनुमति देता है। अब यहां व्यापारी किसी भी चैट पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट एक्सेप्ट कर पाएंगे। पेमेंट अब किसी भी ऐप से किया जा सकता है, जिसमें डेस्कटॉप ऐप भी शामिल है। टेलीग्राम का कहना है कि टेलीग्राम कोई कमीशन नहीं लेगा और ना ही पेमेंट की डिटेल अपने पास सेव करेगा।

2. Scheduled Voice Chats

टेलीग्राम पर ग्रुप एडमिन और चैनल्स अब वॉइस चैट को डेट और टाइम डालकर शेड्यूल कर पाएंगे। ये कम्युनिटी मेंबर्स को अपने दोस्तों का पता लगाने और कॉल करने के लिए समय देता है। इसके आपको Android फोन में तीन डॉट दिखेंगे। इसके बाद आपको 'स्टार्ट वॉइस चैट' पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको 'शेड्यूल वॉइस चैट' ऑप्शन को यूज कर पाएंगे। IOS पर 'वॉइस चैट' बटन पर टैप करें और 'शेड्यूल वॉयस चैट' ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।

3. Mini Profiles for Voice Chats

टेलीग्राम ने इस खास फीचर को मिनी प्रोफाइल नाम दिया है। इस फीचर के जरिए आप बिना किसी चैट से वापस आए अपने प्रोफाइल पिक्चर और बायो को एडिट कर सकेंगे और चैटिंग के दौरान अपनी प्रोफाइल को एक्सपेंड कर देख पाएंगे।


4. New Web Versions

टेलीग्राम का पहला वेब वर्जन 2014 में आया था। अब कंपनी दो नए फुली-फीचर्ड टेलीग्राम वेब ऐप लाई है। ये दोनों वेब ऐप एनिमेटेड स्टीकर्स, डार्क मोड, चैट फोल्डर्स जैसे कई फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। नए वेब वर्जन के साथ आप किसी भी डिवाइस- डेस्कटॉप या मोबाइल पर अपनी चैट पर इंस्टेंट पहुंच जाएंगे। इसके साथ इन ऐप्स को केवल 400 KB डाउनलोड स्पेस चाहिए होगा।


Oppo ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, इतनी है कीमत



OPPO A53s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में A74 5G को भी लॉन्च किया था. नए OPPO A53s की बात करें तो लॉन्च के साथ ही अब ये भारतीय बाजार का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन गया है. इसमें 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.


Zoom का नया इमर्सिव व्यू फीचर- मीटिंग में एक ही प्लेस पर बैठे हुए लोग दिखेंगे



जब से कोरोना आया है तब से वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म लगातार ग्रो कर रहे हैं. Zoom इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. Zoom वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म में लगातार नएनए फीचर्स आ रहे हैं. कंपनी ने इमर्सिव व्यू फीचर लॉन्च किया है जो वीडियो कॉलिंग एक्स्पीरिएंस को और भी बेहतर कर देगा.

Google और Apple ने बढ़ाए भारत की मदद के लिए भारत हाथ



COVID-19 ने भारत में अपना कहर बरपा रखा है. अभी कुछ दिनों से 3 लाख से ज्यादा केस रोज आ रहे हैं. रविवार की बात करें तो इस दिन 3,52,991 कोरोना केस सामने आएं. इसमें 2,812 लोगों की डेथ भी हुई. सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और मांग रहे हैं. कई बड़ी टेक कंपनियां Google, Apple, Microsoft, Xiaomi, Amazon, CRED, Paytm और Zomato के अलावा कई CEO इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए सामने आई हैं. ये कंपनियां फंड, मेडिकल सप्लाई और टेक सपोर्ट दे रही हैं.

पेज