भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले दुर्गेशको पुलिस ने गिरफ्तार किया - Khabri Guru

Breaking

भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले दुर्गेशको पुलिस ने गिरफ्तार किया



जबलपुर। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ा। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रामक व असत्य सूचना फैलाने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एमपी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की बात कही जा रही है। इसमें उल्लंघन करने वालों को गोली मारने की बात कही जा रही है। जबकि यह वीडियो एक वर्ष पुराना है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सोशल मीडिया पर खुद इसका खंडन कर चुके हैं। 

बताया गया है कि खंडन करने के बाद भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पोस्ट को लेकर सायबर सेल की मदद से पता किया गया तो पता चला कि उक्त सोशल अकाउंट चेरीताल एसबीआई कॉलोनी निवासी दुर्गेश चैधरी के नाम पर है। कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक दुर्गेश चैधरी कपड़े की दुकान में काम करता है। उसी ने सोशल मीडिया में इसे पोस्ट किया था। सायबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को दबोच लिया। उसके खिलाफ धारा 151 का प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और धारा 54 आपदा प्रबंधन एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में परिवार प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना काल में सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक सूचना पोस्ट करने से बचें।

पेज