क्यों झूठे आंकड़े परोस रहे हो कलेक्टर साहब, विधायक बिफरे - Khabri Guru

Breaking

क्यों झूठे आंकड़े परोस रहे हो कलेक्टर साहब, विधायक बिफरे


जबलपुर। कांगे्रस विधायक व प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भानोत ने कलेक्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं और आप झूठे आंकड़े परोस कर बेहतर व्यवस्थाओं का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कलेक्टर और विधायक में इसी बात को लेकर बहस भी हो गई। एक वायरल वीडियों में यह तकरार देखी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोना में व्यवस्थाओं को लेकर निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी तरुण भनोत रेडक्रास को 5 लाख रुपए और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के साथ मिलकर 32 टन लिक्विड ऑक्सीजन ओड़िशा से मंगवा कर देने संबंधी जानकारी देने पहुंचे गए। बैठक में जबलपुर में बेहतर व्यवस्थाओं का दावा कलेक्टर द्वारा किया जा रहा था, जिसे सुनकर विधायक भनोत बिफर गए और बोले कि अस्पतालों में बेड नहीं, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोक नहीं पा रहे। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं। पूरा सिस्टम ठप हो गया है और यहां बैठकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। बताया गया है कि भनोत की बात का कलेक्टर ने प्रतिरोध भी किया और उन दोनों के बीच तकरार भी हो गई।

विधायक ने 32 टन ऑक्सीजन ओर 5 लाख रेडक्रास को दिए

विधायक तरुण भनोत और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने 32 टन लिक्विट ऑक्सीजन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि ओडिशा से युवा उद्योगपति नवीन जिंदल ने अपनी फैक्ट्री से 32 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा विधायक तरुण भनोत ने रेडक्रास को नकद पांच लाख रुपए दिए।



                                         32 टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर ओडिशा से पहुंचा टैंकर।

पेज