जबलपुर। जबलपुर के घरेलू गैस डीलरों ने रविवार को होम डिलेवरी से हाथ खड़े कर दिए हैं। जबलपुर के कुकिंग गैस डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष तविन्दर कौर गुजराल द्वारा कम्पनी प्रमुखों के नाम संबोधित एक पत्र में कहा गया है कि गैस हाॅकर कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच घर-घर जाकर गैस आपूर्ति सेवा प्रदान कर रहे हैं। फ्रंट लाइन वारियर्स होने के बाद भी अभी तक उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन के
लिए प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं रखा गया है, जिससे वह हतोत्साहित हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस चेन ब्रेक हेतु रविवार को टोटल लॉकडाउन जनता कर्फ्यू लगाया गया है, जो वक्त की जरूरत है। कर्फ्यू के दौरान रविवार को भी रिफिल डिलीवरी के लिए आयल कंपनियों द्वारा बाध्य किया जाना उचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर में कई गैस होकर कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। रविवार को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश से गैस हाॅकरों को भी कोरोना चेन तोड़ने में मदद होगी। पत्र में यह भी कहा गया कि वक्त की नजाकत को समझते हुए रविवार को गैस वितरण करने के मौखिक अथवा लिखित आदेशों को निरस्त किया जाए।