Breaking

केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पर हुए सेवाकार्य

जबलपुर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत हर मंडल, नगर केन्द्र एवँ ग्राम केंद्र में सेवा कार्य आयोजित किये गए जिसमे जनप्रतिनिधियों, कार्यकताओ ने स्वच्छता अभियान, अनाज, फल, मास्क, सेनिटाइजर आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया।

इस अवसर पर साँसद राकेश सिंह ने नगर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में मरीजो को फल वितरण किया तथा उसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया एवँ स्वास्थ्य केंद्र एवँ अस्पतालो हेतु साँसद निधि से स्वीकृत साम्रगी प्रदान की।

साँसद श्री सिंह ने सेवा ही संगठन के कार्य्रकम अंतर्गत ग्रामीण जिले में 323 किलोमीटर का दौरा करते हुए सिहोरा में एम्बुलेंस का लोकार्पण किया तथा  कुंडम, मझगंवा,मंझोली, कटंगी, पाटन, नुनसर, शहपुरा एवँ भेड़ाघाट में डिजिटल एक्सरे मशीन के साथ बेलखेड़ा, तिलवारा, बघराजी, चरगंवा में भी  मास्क, सेनिटाइजर, हैंड ग्लब्स का वितरण किया। बरगी एवँ बेलखेड़ा में भी स्थानीय जनों की मांग पर डिजिटल एक्सरे मशीन देने की घोषणा साँसद श्री सिंह द्वारा की गई।

इस अवसर पर साँसद राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के केंद्र में भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो रहे है और दूसरे कार्यकाल के द्वितीय वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात करते हुए सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया चूंकि कोरोनॉ महामारी का संक्रमण कम नही हुआ है इसीलिए दो वर्ष पूरे होने पर जश्न न मानते हुए संगठन ने सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है।

सांसद श्री सिंह ने कहा यह दो वर्ष सरकार के लिए कोरोनॉ जैसी महामारी की चुनौती का सामना करते हुए देश को आगे ले जाने की का कार्य करने वाले थे क्योंकि इस भीषण आपदा में अवसर तलाशना और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने का कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने किया है।

ग्रामीण क्षेत्र के कार्यक्रम में पाटन विधायक अजय विश्नोई, सिहोरा विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, विनय असाठी आदि उपस्थित थे।

महानगर से सभी वार्डो में हुए सेवा कार्य

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर शहर के सभी वार्डो में सेवा कार्य किये गए जिनमे अनाज वितरण, फल वितरण, मास्क, सेनिटाइजर वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया।

उत्तर विधानसभा के दीनदयाल, विवेकानंद, कुशाभाऊ ठाकरे, चंदशेखर आज़ाद मंडल मे प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व राज्यमंत्री श्री शरद जैन, के साथ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किये। कार्यक्रम में योगेश बिलोहा, टिकेंद्र यादव, अतुल जैन, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

केंट विधानसभा के शहीद भगतसिंह, वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी एवँ अटल बिहारी वाजपई मंडल में विधायक अशोक रोहाणी, महामंत्री राजेश मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किये। जिसमे दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, आशीष राव के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व विधानसभा के तिलक, मुखर्जी, सुभाषचंद्र बोस एवँ अब्दुल हमीद मंडल में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व विधायक अंचल सोनकर के साथ कार्यकर्ताओ ने सेवा कार्य किये। इस अवसर अपर योगेश लोखंडे, अशोक रोहितास, राहुल दुबे, सब्बीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

पश्चिम विधानसभा के नर्मदा, रानी दुर्गावती, महाराणा प्रताप एवँ गिरिराज किशोर मंडल में सेवा कार्य किये गए। इस अवसर पर कौशल सूरी, सुरेंद्र सैनी, शिवशंकर पाठक, राहुल साहू आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने