बैकग्राउंड में तिरंगा उचित नहीं
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्र के माध्यम से कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में तिरंगा दिखाई दे रहा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है। इस गलती को तुरंत सुधारा जाए।
यह तो है तिरंगे का अपमान
संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बैकग्राउंड में हरा रंग निर्धारित अनुपात से ज्यादा दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि मापदण्ड को दरकिनार करते हुए सफेद हिस्से को कम करके हरे रंग का हिस्सा बढ़ाया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं।