कोलकाता। बंगाल में भाजपा की हार के लिएकी हार पर मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इन्हीं नेताओं ने बंगाल में भाजपा चुनाव मुख्यालय और 7 सितारा होटलों में बैठकर तृणमूल से आए कचरे को टिकट बांटा। अब जब कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट रहा है तो भी ये वहीं बैठकर तूफान के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं लोगों ने पार्टी की विचारधारा और 1980 से पार्टी की सेवा कर रहे सच्चे स्वयंसेवकों की छवि की सबसे बड़ी आलोचना की है।
बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा, श्अब जब भाजपा के कार्यकर्ता तृणमूल के जुल्मोसितम का शिकार हो रहे हैं तो ये कैलाश-दिलीप-शिव-अरविंद उन्हें बचाने के लिए नहीं जा रहे हैं। ये लोग तो यह भी नहीं कर रहे हैं कि कार्यकर्ता तृणमूल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ संघर्ष करें। ये लोग तो बस इसी बात से सुकून हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की टैली 3 से 77 तक पहुंच गई है। उन्होंने इन नेताओं को घटिया, निराश और स्वार्थी लोगों का ऐसा समूह बताते हुए कहा कि इनके पास राजनीतिक समझ नहीं है, आकलन करने की क्षमता नहीं है और न ही बंगाली संवेदनाओं का कोई आभास है।
रॉय बोले कि अब दो चीजों की आशंका नजर आ रही है। पहली- जो कचरा तृणमूल से आया है, वो वापस जाएगा। दूसरा- हो सकता है भाजपा के कार्यकर्ताओं को अगर पार्टी के भीतर बदलाव नजर नहीं आया तो वो भी चले जाएंगे और यह बंगाल में भाजपा का अंत होगा।