कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कंट्रोल करने में पूरी तरह नाकाम है। साथ ही प्रधानमंत्री और शिवराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल डीजल 60 से 65 रूपए हुआ करता था। उस समय बीजेपी मंहगाई डायन के गाने गाया करती थी। आज पेट्रोल डीजल के ₹100 पार है, लेकिन प्रधानमन्त्री कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। एक तरफ लोग कोरोना महामारी से मर रहे हैं और दूसरी तरफ महंगाई की महामारी भी लोग खेल रहे हैं। महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है । लोगों का काम करना मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके सरकार द्वारा महंगाई पर लगाम नहीं कसी जा रही है। आज हम बेशर्म के फूल लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की नींद को जगाने आए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निवास को घेरने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस के जवानों ने साध्वी प्रज्ञा के निवास जाने रोक लिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान सीएम शिवराज का काफिला भी मौके से गुजरा, जहां पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
