जबलपुर। कांग्रेस के नेता सौरभ नाटी शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामला सरकार द्वारा चलाई जा रही खेत तीर्थ योजना से जुड़ा है। उन्होंने कहा है कि योजना में किसानों के नाम पर बड़ी राशि की बन्दर बाँट की गई है। इस मामले में उन्होंने राज्यपाल को शिकायत भेजी है।
उन्होंने बताया कि 30 अगस्त 2017 को विदिशा में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। खेत तीर्थ योजना के नाम से इस योजना के तहत कृषकों का चयन किया गया था। जिसमें उन्नत खेती के बारे में बताया जाना था। साथ इस योजना में चयनित कृषकों के जिले में ढाई सौ रुपए, जिले के बाहर राज्य में 300 तथा राज्य के बाहर 600 देने का प्रावधान था।
कांग्रेस नेता सौरभ नाटी कहते है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि कृषकों के साथ अन्याय होता है। हमारे पास आरटीआई के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा दस्तावेज निकलवाए गए हैं और इसमें व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है।
क्या यह संभव है कि 1 दिन में 20000 किसानों को उन्नत खेती करना सिखाया जाए? कांग्रेस नेता ने महामहिम राज्यपाल से न्यायालय की शरण में जाने की अनुमति मांगी है क्योंकि यह एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का मामला है। अब देखना यह होगा कि महामहिम इसमें क्या फैसला लेते हैं।