सुको के निर्देश पर हुई निःशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा, झूठा श्रेय लूट रही भाजपा सरकार - Khabri Guru

Breaking

सुको के निर्देश पर हुई निःशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा, झूठा श्रेय लूट रही भाजपा सरकार



मंत्रियों का बड़बोलापन जनता को नहीं अब स्वीकार

जबलपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा अन्य भाजपा नेताओं के बड़बोले बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने उतावले मिश्राजी जैसे अनेक नेता, जिसकी तैयारी में अपनी राजनीतिक योग्यता प्रदर्शित करने में लगे रहते हैं।
जब देखो तब अपने दायित्वों को दरकिनार कर कांग्रेस व नेताओं पर अनावश्यक टीका टिप्पणी करते हैं। भाजपा संगठन और आरएसएस के मुखिया को कैसे प्रसन्न करें उसी में व्यस्त रहते हैं। मोदी सरकार की नाकामियों से लाखों देशवासी मौत के शिकार हो गए और करोड़ों संक्रमित हुए। जो भाजपा मोदी सरकार को नही दिख रहा है। अनेकों अनेक स्वास्थ्य सुविधाओं में लोग ठगे गए । उस पर कोई बात नहीं हो रही है। भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपाने कांग्रेस की सरकार से तुलना तो करते हैं पर कांग्रेस की लोकनीतियों पर अमल नही करते। यह कहते हैं कि कांग्रेस के समय भी कुपोषण, चेचक, पोलियो की दवा बनाने में कितने साल लगे। उतने तो मोदी सरकार ने वैक्सीन बनाने में महीने नहीं लगाए। भाजपा नेताओं को कौन समझाए कि यदि कांग्रेस ने उचित वक्त पर इन बीमारियों में कंट्रोल नहीं किया होता तो आज देश के अनेकों नागरिकों के साथ बहुत से भाजपा के नेता भी विकलांगता का जीवन जी रहे होते। जितना बड़बोलापन कर रहे हैं उतना शायद ही बोल पाते। मोदी सरकार के द्वारा वैक्सीन की उपलब्धता कराना तो दूर उसकी वितरण की व्यवस्था भी ठीक से नहीं कर पाई।
निःशुल्क वैक्सीन की झूठी वाहवाही मोदी सरकार और भाजपा लूट रही है। देश जानता है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया और केंद्र की मोदी सरकार की मजबूरी हुई। कुम्भकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने की टिप्पणी कोर्ट ने की। न्यायालय के कहने का आशय यह था कि मोदी सरकार सो रही है और नागरिक मर रहे हैं। भाजपा नेताओं से अपील है कि बतोलाबाजी ना करें और अपने दायित्वों का निर्वहन कर संवैधानिक शपथ का मान रखें।

पेज