हद हो गई : वैक्सीनेशन सेंटर में मनाया महिला नेत्री का जन्मदिन - Khabri Guru

Breaking

हद हो गई : वैक्सीनेशन सेंटर में मनाया महिला नेत्री का जन्मदिन

इंदौर। मौजूदा हालात में जब केंद्र में सत्ता सम्भाल रही भाजपा ने सात साल पूरे होने पर जब कोई जश्न नहीं मनाया तब उसी पार्टी की एक महिला नेत्री का जन्मदिन जोश के साथ मनाया गया। बात यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि जन्मदिन दिन का आयोजन उनके घर या होटल में नहीं बल्कि एक वैक्सीनेशन सेंटर में उस वक्त मनाया गया जब वह टीकाकरण का काम चल रहा था। इस घटना को जिसने भी सुना, उसके मुंह से यही निकला कि हद हो गई यार....  
करोनाकाल में इंदौर में सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है, लेकिन सदर बाजार स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनमानी की। सेंटर के बाहर टीका लगवाने वालों की कतार लगी थी। भाजपा के कई कार्यकर्ता सेंटर पर पहुंचे। यहां भाजपा वार्ड अध्यक्ष का बर्थडे सेलिब्रेट किया। यही नहीं, केक कटिंग सेरेमनी भी हुई। वीडियो भी बनाए गए। पास ही लोगों को टीका लगाया जा रहा था। दीवार पर सीएम और भाजपा विधायक के पोस्टर भी लगे थे।

खास है, इस दौरान न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग। सभी कार्यकर्ता वीडियो बनाते रहे। यहां भाजपा वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल का जन्मदिन था। कार्यकर्ताओं ने उनका बर्थडे मनाने का निर्णय लिया। केक मंगवाया गया। माधुरी जायसवाल ने केक काटकर सभी को खिलाया भी। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। जहां बर्थडे मनाया गया है, वह मंत्री उषा ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र हैं। माधुरी जायसवाल को उन्होंने ही वार्ड अध्यक्ष बनाया था। माधुरी 8 साल से वार्ड अध्यक्ष हैं।

वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक आकाश विजयवर्गीय के फोटो भी दिखाई दे रहे हैं। कतार में खड़े रहने वाले लोग दंग थे कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता ऐसा करेंगे, तो आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा। मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने के पीछे माधुरी जायसवाल की विधायक से नजदीकी के साथ ही पार्टी नेताओं का दबाव बताया गया है।

इस संबंध में भाजपा वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल ने कहा, मेरे घर पर गमी हुई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेरा जन्मदिन मनाने की जिद की थी। इस कारण से मैंने वैक्सीनेशन सेंटर पर अपना जन्मदिन मनाया।

पेज