कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से जबलपुर को आगे ले जाएंगे : गोपाल भार्गव - Khabri Guru

Breaking

कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से जबलपुर को आगे ले जाएंगे : गोपाल भार्गव


जबलपुर। जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रथम प्रवास के दौरान भाजपा संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक ली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नई ऊर्जा के साथ पार्टी को अपेक्षित लक्ष्य की ओर ले जाने की बात भी कही।

प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय मे चुनोतियां बहुत है। नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव संभावित है और जैसा कि कोरोनॉ की तीसरी लहर की संभावना लग रही है यदि कोरोनॉ की लहर नही आई तो चुनाव होंगे। आपके सुझावों और सहयोग से हम साथ काम करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

श्री भार्गव ने कहा जबलपुर का संगठन पहले से ही बहुत मजबूत है और मैं ऐसा विश्वास दिलाता हूं कि जबलपुर को मप्र ही नही देश का ऐसा जिला बनाएंगे जिसमे हर चुनाव में पार्टी का परचम लहराए और इसके लिए आपके साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी।

कांग्रेस का काम ही है आरोप लगाना

कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए श्री भार्गव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश और देश मे विपक्ष में है और उनका काम ही आरोप लगाना है इसीलिए उनके आरोपो को जनता भी गंभीरता से नही लेती।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार तेजी से वैक्सिनेशन हो इसके लिए लगातार कार्य कर रही है और यदि कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए भी सरकार पूरी तरह से तैयार है।

पार्टी कार्यालय में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक नंदनी मरावी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक सुशील तिवारी इंदु, पूर्व मंत्री शरद जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, संदीप जैन, पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, राजेश दाहिया के साथ नगर एवँ ग्रामीण के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पेज