"आशीर्वाद यात्रा" भव्य, आकर्षक और प्रभावशाली हो, तैयारी हेतु हुई बैठक - Khabri Guru

Breaking

"आशीर्वाद यात्रा" भव्य, आकर्षक और प्रभावशाली हो, तैयारी हेतु हुई बैठक


जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमंडल विस्तार में शामिल सभी मंत्रीयो की आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र खटीक की आशीर्वाद यात्रा 23 अगस्त को जबलपुर आएगी इस हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवँ वरिष्ठजनों की बैठक भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित हुई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, यात्रा मार्ग, कार्यक्रमो पर चर्चा हुई और इसके लिए प्रभारी तय किये गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने से संतुलन की पराकाष्ठा स्वतः परिलक्षित होती है और इसी को ध्यान में रखकर मंत्रीमंडल में शामिल सभी नए 43 मंत्री आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है। उसी क्रम में जबलपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक की आशीर्वाद यात्रा 23 अगस्त को आएगी जिसका स्वरूप भव्य और आकर्षक हो, साथ ही जनमानस की पहुँच की हो, इसका दायित्व यात्रा प्रभारी, सह प्रभारी के साथ सभी जनप्रतिनिधियों एवँ पदाधिकारियों का है।

नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि सभी की सहमति से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक की आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम तय किये गए। जिसमे तय हुआ कि उनकी यात्रा आगमन सागर से होगा जो पाटन होते हुए दोपहर 12 बजे महानगर की सीमा चुंगी चौकी आईटीआई में होगा। जहाँ जबलपुर महानगर द्वारा उनकी आगवानी की जाएगी। इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

डॉ वीरेंद्र खटीक का खटीक समाज द्वारा अभिनंदन भानतलैया में किया जाएगा। इसके बाद शहीद स्मारक सदर में पुष्पांजली, साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे से भेंट के बाद आचार्य विद्यासागर जी के दर्शन करने के बाद शाम को माँ नर्मदा की आरती में शामिल होने ग्वारीघाट पहुँचेंगे। बैठक में तय हुआ कि यात्रा मार्ग में जगह-जगह केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा और उनका अभिनंदन होगा।

बैठक में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, डॉ विनोद मिश्रा, डॉ जितेंद्र जामदार, आनंद बर्नार्ड, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, दीपांकर बैनर्जी, यात्रा प्रभारी संदीप जैन, पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, राजेश राय, राजेश दाहिया, अश्वनी परांजपे उपस्थित थे।

पेज