भाजपा नेताओं को वक्त बता देगा कि किसके लिए लड़ रहे हैं राकेश टिकैत - Khabri Guru

Breaking

भाजपा नेताओं को वक्त बता देगा कि किसके लिए लड़ रहे हैं राकेश टिकैत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा है कि कृषि मंत्री कमल पटेल बयान संभल कर दें, ऐसा ना हो हरियाणा पंजाब के भाजपा नेताओं जैसे अपमान का सामना करना पड़े।
जबलपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत आढ़तिया बिचौलियों के लिए लड़ रहे हैं। श्री यादव ने कहा, वक्त बताएगा कि टिकैत किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। टिकैत जन्मजात किसान हैं किसी के प्रमाण की जरूरत नहीं और उनकी लड़ाई सिर्फ किसानों के लिए हैं। यह लड़ाई पूरा देश खुली आंखों से देख रहा है और मोदी सरकार की नीतियों को भी समझ रहा है। राकेश टिकैत कोई नरेंद्र मोदी नहीं है जो चंद्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नेतृत्व कर देश को बेच रहे हैं । साथ ही लोकतंत्र को समाप्त करने में लगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल को सलाह दी है कि मध्यप्रदेश का किसान शालीन और सरल स्वभाव का है, जो किसी प्रकार से प्रतिक्रिया नही दी। ऐसे बेतुके बयान मध्यप्रदेश के बाहर पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर मत दे देना । देशवासियों ने सोशल मीडिया बहुत से वीडियो वायरल होते देखे हैं जिनमें भाजपा नेताओं को बेपर्दा होना पड़ा है और इज्जत बचाने भागना पड़ा।

पेज