कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कांग्रेस ने एसिड बताया - Khabri Guru

Breaking

कन्हैया कुमार पर फेंकी गई स्याही, कांग्रेस ने एसिड बताया



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस में कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे रसायन हमला बताया जा रहा है। पूरे मामले में कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सब काम नीचे गिरे हुए लोग करते हैं। कन्हैया ने लखनऊ के संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के संस्कार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यहां मेहमानों को देवता माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा करने वालों को शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस ने रसायन फेंकने की बात कही
कन्हैया कुमार पार्टी द्वारा आयोजित युवा संसद को संबोधित करने के लिए उप्रकांग्रेस कार्यालय आए थे। पार्टी के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि देवांश बाजपेयी नाम के एक युवक ने कन्हैया कुमार पर रसायन फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
कन्हैया यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। खुद पर हुए स्याही से हमले पर कन्हैया ने कहा कि वे इस तरह के हमलों से डरने और घबराने वाले नहीं है। कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में पढ़े हैं। उनकी चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए। गांधी देश को बचा रहे थे, गोडसे बर्बाद कर रहे हैं।

पेज