आलाकमान के खिलाफ सिद्धू की बगावत ! बोले- शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं धुन पर नाचने वाला मुख्यमंत्री - Khabri Guru

Breaking

आलाकमान के खिलाफ सिद्धू की बगावत ! बोले- शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं धुन पर नाचने वाला मुख्यमंत्री



चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने आलाकमान के ख़िलाफ़ बग़ावत शुरू कर दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब पर बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। दरअसल, कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरे का चयन करने के लिए एक सर्वेक्षण कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। शीर्ष पर बैठे लोग एक कमज़ोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं ? माना जा रहा है कि सिद्धू ने इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है।

पेज