
यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह से ही अलग-अलग हिस्सों में बम धमाके की आवाज भी सुनाई दी है। यूक्रेन की सरकार की तरफ से वहां मॉर्शल लॉ लागू कर दिया गया है। यूक्रेन में जारी ताजा हालात के बाद भारतीय दूतावास ने कीव की यात्रा करने वालों को अस्थायी तौर पर अपने शहरों को लौटने की सलाह दी है। वर्तमान हालात बेहद अनिश्चित,कृप्या व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें। इसके साथ ही भारत सरकार की तरफ से वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। ताजा हालात की वजह से भारतीयों को स्वदेश लाने यूक्रेन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट भी दिल्ली लौट रही है।
विदेश मंत्रालय द्वारा नियंत्रण कक्ष का विवरण नीचे दिया गया है:-
टोल फ्री- 800118797
फ़ोन: +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905
फैक्स: +91 11 23088124
ईमेल: situationroom@mea.gov.in
यूक्रेन में 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन: +380 9997300428, +380 997300483
Website: eoiukraine.gov.in
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज सुबह छात्रों और देश में रहने वाले अन्य लोगों के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया। भारतीय दूतावास ने चेतावनी दी कि "कीव की यात्रा करने वाले नागरिकों, जिनमें कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं, को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है।