भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश ने किया ऐलान - Khabri Guru

Breaking

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश ने किया ऐलान




आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली संबोधन में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पेज