सब स्टेशन में करंट से झुलस कर ठेका श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर, विनोबा भावे विद्युत उपकेन्द्र में हुआ हादसा - Khabri Guru

Breaking

सब स्टेशन में करंट से झुलस कर ठेका श्रमिक की मौत, एक श्रमिक गंभीर, विनोबा भावे विद्युत उपकेन्द्र में हुआ हादसा

घटना में  गंभीर रूप से झुलसा ठेका श्रमिक।

जबलपुर। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेषन में पोल की पुताई कर रहे एक ठेका श्रमिक की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि विनोबा भावे विद्युत सब स्टेशन में मेंटेनेंस का काम करने के दौरान शनिवार को यह हादसा हुआ है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक 132 केवी विनोवा भावे सब स्टेशन में रखरखाव का काम किया जा रहा था। तब बिजली कट की गई थी। पुर्व संभाग के कार्यपालन अभियंता नीरज परस्ते ने बताया के मुताबिक सप्लाई बंद रखने का परमिट था। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा था। ट्रांसमिशन कंपनी ने ठेका श्रमिकों से सब स्टेशन के स्ट्रक्चर पर पुताई का कार्य शुरू करवाया। इस दौरान बंद लाइन की बजाए चालू लाइन पर कर्मी काम करते वक्त करंट की चपेट में आ गए।

पुताई के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी ठेका श्रमिक हर्ष कश्यप के मुताबिक वह सब स्टेशन पर कुछ दूरी पर काम कर रहा था। तभी जोरदार शार्ट सर्किट हुआ। पोल पर काम कर रहा रांझी झंडा चैक नई बस्ती निवासी प्रकाश पासी (28) करंट की चपेट में आ गया। प्रकाश की सीढ़ी को घमापुर निवासी राजकुमार पंथी ने पकड़ी हुई थी। करंट की चपेट में वह भी आ गया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रकाश पासी की मौत हो गई। वहीं राजकुमार पंथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है।


मेंटेनेंस के दौरान हादसे में जान गंवाने वाला ठेका श्रमिक।



हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।

पेज