पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी अब बैकफुट पर आ गई है। भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के ख़िलाफ़ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है।
वहीं भाजपा ने हमला करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है?