भाजपा अध्यक्ष नड्डा के रोड शो मार्ग का साँसद ने लिया जायजा - Khabri Guru

Breaking

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के रोड शो मार्ग का साँसद ने लिया जायजा

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के  आगामी बुधवार 1 जून को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास हेतु उनके स्वागत एवँ रोड शो के मार्ग का निरीक्षण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवँ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया।

इस अवसर पर साँसद श्री सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जबलपुर के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गौरव की बात है कि हमारे संगठन के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आगमन 1 जून को जबलपुर होने जा रहा है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह संगठनात्मक प्रवास होगा जिसके अंतगर्त आगामी 2 जून को अध्यक्ष जी जबलपुर संभाग के युवाओ से यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में संवाद करेंगे, साथ पश्चिम विधानसभा में एक मंडल कार्यसमिति की बैठक, केंट विधानसभा में एक बूथ समिति की बैठक भी लेंगे साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता के निवास पर चाय लेंगे।

श्री सिंह ने कहा जब हमारे शीर्ष नेतृत्व का आगमन हो रहा है तो स्वाभाविक है कि कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है और उसी उत्साह के साथ हम उनका स्वागत करेंगे इसी क्रम में 1 जून को उनके आगमन पर निकाले जाने वाले रोड शो के मार्ग जो डुमना एयरपोर्ट से रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय तक का निरीक्षण सभी के साथ मिलकर किया साथ ही मार्ग में जिन स्थानों में स्वागत मंच लगाए जाने है उसकी व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की है।

1 जून को होगा रोड शो :- भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का भोपाल से जबलपुर आगमन शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर होगा जहां उनकी भव्य आगवानी करते हुए रोड शो प्रारंभ होगा जो डुमना नेचर पार्क, विश्वविद्यालय, महाकौशल कालेज, सिविल लाइन, इंदिरा मार्केट, मालगोदाम चौक, हाइकोर्ट चौराहा, घन्टाघर, बड़ी ओमती, विक्टोरिया अस्पताल, तुलाराम चौक, अँधेरदेव, खजांची चौक, बड़ा फुहारा, घमंडी चौक, चरहाई, गढ़ाफाटक मेन रोड, रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत हेतु पूरे मार्ग में प्रमुख स्थानों में स्वागत मंच लगाए जायेंगे जिसमे पार्टी के मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के द्वारा स्वागत किया जाएगा।

निरीक्षण के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे, पंकज दुबे आदि उपस्थित थे।

पेज