ओस मौके पर सिंधिया ने कहा कि, कोरोना काल में हमने न केवल भारत के लोगों की जान बचाई बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हमने विदेशों में भी वैक्सीन का निर्यात किया। उन्होंने कहा कि भारत ने 18 देशों को कोरोना की एक नहीं बल्की दो-दो वैक्सीन निर्यात की। सिंधिया ने कहा कि बीजेपी सरकार की जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए। 133 करोड़ आधर कार्ड बनाए गए, गांव-गली हर जगह शौचालय बनाए गए।
सिंधिया ने कहा कि, हमारी सरकार ने 80 करोड़ लोगों के घरों में निशुल्क राशन पहुंचाया। पीएम आवास योजना ने लाखों गरीब लोगों के सिर पर छत देने का काम किया। सिंधिया ने मंचर से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, केन्द्र सरकार ने इस साल 60 हजार करोड़ नल-जल योजना के लिए स्वीकृत किए हैं। गरीबों को 9 करोड़ उज्जवला के कनेक्शन दिए गए हैं। किसानों के लिए बीमा योजना शुरु की गई। ज्योतिरादित्या सिंधिया ने कहा कि गरीब को उसका हक दिलाने तक हम रुकेंगे नहीं। सिंधिया ने अपने समापन भाषण में कहा कि देश की तसवीर बदलने हमें जलना होगा, गलना होगा, ढलना होगा हमें चलना होगा।
आत्मीय आगवानी की
केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आज सुबह दिल्ली से आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर सांसद राकेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक, श्रीराम शुक्ला, अभय सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
