
संबंधित अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने ऑफिस में लादेन की तस्वीर लगाई थी। तस्वीर के नीचे लिखा था- श्रद्धेय ओसामा बिन लादेनस विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और एसडीओ को निलंबित करने का आदेश जारी किय। साथ ही ऑफिस से लादेन की तस्वीर भी हटा दी गई।
उधर एसडीओ गौतम ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि कोई किसी को भी अपना आदर्श मान सकता है। ओसामा दुनिया का सबसे अच्छा जूनियर इंजीनियर था। उन्होंने कहा कि तस्वीर हट गई है लेकिन उनके पास इसकी कई कॉपियां हैं।