
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया यूथ कनेक्ट अभियान कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित
जबलपुर। देश का युवा कल के भारत के सपने को पूरा करने वाला उपकरण है और इसके लिये युवाओं को अपने कंधे मजबूत करने होंगे और आने वाली समस्याओं को समझते हुए पूरी ताकत के साथ उनसे लड़ना होगा, यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान कार्यक्रम के अवसर पर जबलपुर के वैटनरी कालेज मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कही।जबलपुर संभाग के कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में निपुण युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा किसी भी देश और समाज के लिए आगे बढ़ने में युवाओ का महत्वपूर्ण योगदान होता है और युवा बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री नड्डा ने कहा 1977 में देश मे गैर कांग्रेसी सरकार बनाने में उस समय भी जेपी आंदोलन का हिस्सा बनकर लाखो युवाओं ने देश ने भृष्टाचार और भाई भतीजा वाद से मुक्त सरकार बनाने ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसीलिए मैं कहता हूं जी परिवर्तन का नाम युवा है, नई उमंग का नाम युवा है, नई सोच का नाम युवा है और समाज को बदलने वाली ताकत का नाम युवा है।
नेतृत्व ने युवाओं को नई दिशा दी
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवँ मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किस तरह से युवाओं को देखते है यह इस बात से साबित होता है कि भारत मे 2014 में स्टार्टअप की संख्या 65 से 70 थी बाद में 135 हुई और आज स्टार्टअप की संख्या पूरे देश मे 70 हजार है जिसमे से 100 स्टार्टअप को यूनिकान दर्जा प्राप्त है जिनकी केपिटल 100 करोड़ से अधिक है। इस दिशा में देश मे स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया के माध्यम से आगे बढ़ रहे है और इससे युवाओं का भविष्य बदला है। मप्र भी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, उद्धम क्रांति योजना, युवा स्वाभिमान योजना, मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के माध्यम से युवाओं को खड़ा करने का कार्य कर रहे है।
सरकार की योजनाओं को घर घर पहुँचाये
श्री नड्डा ने कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता कल पार्टी, देश और प्रदेश का नेतृत्वकर्ता बनेगा और इसके लिए हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव गांव और घर घर पहुँचाये और मोदी जी के संकल्प से सिद्धि नारे को साकार करने में अपना योगदान दे।

साधारण कार्यकर्ता भी पहुँचता है शीर्ष पर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 18 से 35 आयु का युवा नही होता बल्कि जिसके पैरों में गति, सीने में आग, आंखों में सपने और अत्याचार के खिलाफ लड़ने का साहस हो वह युवा होता है। उन्होंने कहा कांग्रेस और अन्य पार्टिया परिवारवाद को बढ़ाने वाली पार्टी है और भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता जिसका कोई पारिवारिक राजनैतिक बैकग्राउंड नही है उन्हें भी मौका देती है और वह शीर्ष पर पहुँचता है।
युवा लिखेंगे नया इतिहास
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार ने तय किया है युवाओं को अवसर देंगे और संगठन ने भी तय किया है कि हम वर्तमान के साथ भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनाएंगे। हमारा युवा कार्यकर्ता झूठ बोलने वालों के झूठ को उजागर करने का काम करे और संगठन का कार्य करते हुए मप्र में नया इतिहास लिखेंगे।

स्वागत भाषण युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राम डंगोरे एवँ आभार महामंत्री राहुल तिवारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोपाल भार्गव, संगठन महामंत्री हितानंद, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश महामंत्री विधायक शरतेन्दू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, प्रशान्त तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह के साथ युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।