Breaking

नड्डा के प्रवास का दूसरा दिन : कोर ग्रुप की बैठक को किया संबोधित, बूथ पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजा वर्ग के कार्यकर्ता के घर पर भी पहुंचे



जबलपुर। जबलपुर प्रवास के दौरान गुरुवार की दोपहर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने संभागीय पार्टी कार्यालय में भाजपा मप्र कोर ग्रूप की बैठक को संबोधित किया। भाजपा मप्र कोर ग्रुप की बैठक में श्री नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान पवैया, विधायक राजेन्द्र शुक्ला, केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठकों में भी शामिल हुए।



बूथ पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं की बैठक ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को केंट विधानसभा के शहीद भगतसिंह मंडल के बूथ क्रं. 106 पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।  इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, केंट विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, वार्ड संयोजक ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सुनील रजक समेत समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं से परिचय लिया तथा बूथ समिति की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया।



वरिष्ठ नेता बर्नाड के घर किया जलपान
बूथ समिति की बैठक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेताआनंद बर्नाड के सिविल लाइंस स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने श्री बर्नाड एवं परिवारजनों से भेंट की। यहां जलपान करने उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ क्रमांक 106 के लिए रवाना हो गए। इस दौरान श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर, विधायक अजय विश्नोई भी उपस्थित रहे।



कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा गुरुवार को जबलपुर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के निवास पहुँचे। उन्होंने पार्टी आशीष अहिरवार एवं परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछी। इसके उपरांत उन्होंने वहां एकत्र समाज जनों से भेंट की। श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सामाजिक जनों से भेंट की।


मंडल कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित 
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा पश्चिम विधानसभा के रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा पहुंचे। यहां उन्होंने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी के साथ मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।
और नया पुराने