स्वामी परमहंस जी महाराज का गोलोक गमन, आज दी जाएगी समाधि - Khabri Guru

Breaking

स्वामी परमहंस जी महाराज का गोलोक गमन, आज दी जाएगी समाधि

 

जबलपुर। नर्मदा तट स्थित भटौली घाट के समीप साधनारत परम पूज्य स्वामी परमहंस जी महाराज का आज रात्रि 10:30 बजे गोलोक गमन हो गया है। महाराज जी की ख्याति प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अनेक क्षेत्रों में फैली हुई थी और सभी जगह बड़ी संख्या में उनके शिष्य है। जैसे ही यह दुःखद समाचार उनक शिष्यों और भक्तों को प्राप्त हुआ तो वे महाराज जी के आश्रम पहुंच गए।


बताया गया है कि महाराज जी के पार्थिव शरीर का दर्शन शुक्रवार, को मध्यान्ह 12:00 बजे से साकेत वाटिका, ग्राम भटौली, ग्वारीघाट में किया जाएगा। सायं 4:00 बजे उनको जल समाधि दी जाएगी। इसे संस्कारधानी की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

पेज