महापौर का नवाचार : नगर निगम शालाओं में अध्ययनरत मैरिट में आने वाले बच्चों को 11 हजर रूपये का पुरस्कार मिलेगा - Khabri Guru

Breaking

महापौर का नवाचार : नगर निगम शालाओं में अध्ययनरत मैरिट में आने वाले बच्चों को 11 हजर रूपये का पुरस्कार मिलेगा


जबलपुर। नगर निगम की शालाओं में पढ़ने वाले 2152 छात्र-छात्राएॅं जो पैसों के अभाव में अतिरिक्त पढ़ाई एवं कौशल अर्जित करने के लिए कोचिंग नहीं जा पाते हैं, उन बच्चों की उच्च पढ़ाई के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने नवाचार करते हुए आज से महापौर गुरूकुल शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसके अंतर्गत अपरान्ह 03ः30 बजे से शाम 05ः00 बजे तक प्रतिदिन डेढ़घंटे तक मैकलसुता संस्थान के योग्य शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गयी। यह पाठ्यक्रम आज से प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि नगर निगम के पॉंच शालाएॅं संचालित है जहॉं पर 2152 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से अनेक बच्चों के परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और कोचिंग नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण कहीं ना कहीं उच्च शिक्षा अर्जित करने में कठिनाई होती है, उन सभी बच्चों के जीवन में भी उजाला लाने और उनका भविष्य सवांरने के लिए यह नवाचार किया गया है।

महापौर ने बताया कि इन सभी बच्चों को साल में दो बार देश भक्ति से संबंधित मूवी भी मॉल में लेजाकर दिखलाई जायेगी। महापौर ने आगे बताते हुए कहा कि इन बच्चों में से जो बच्चे मैरिट में आयेगें उन्हें 11 हजार रूपये की नगद राशि प्रदान की जायेगी इसके साथ-साथ कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को भी अलग से पुरूस्कृत किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब संस्कारधानी के किसी महापौर ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए नगर निगम की शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के भविष्य सवांरने की बड़ी पहल की गई है।

पेज