नई दिल्ली। तेज तर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के एक अस्पताल में देहावसान हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। श्री यादव 1975 के आपातकाल के दौरान विपक्षी एकता के लिए गठित हुए जनता मोर्चा के पुरोधा थे। मूलतः बाबई (होशंगाबाद) के रहने वाले शरद यादव ने राजनीति की शुरुआत जबलपुर से ही की थी। वे यहां से 3 बार लोकसभा चुनाव लड़े और 2 बार विजयी हुए थे। इसके बाद उत्तरप्रदेश और बिहार उनका राजनीतिक क्षेत्र रहा। बिहार से लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लंबे अंतर से परास्त किया था। अपने जीवन काल में लंबे समय तक वे विपक्षी एकता की धूरी बने रहे।
एनडीए के पूर्व संयोजक शरद यादव का निधन, गुरु ग्राम के एक अस्पताल में ली आखिरी सांस
byKhabri Guru
-
0
