सीएम शिवराज सिंह ने कहा- पार्टी कहेगी तो दरी बिछाने भी तैयार रहूंगा, पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका - Khabri Guru

Breaking

सीएम शिवराज सिंह ने कहा- पार्टी कहेगी तो दरी बिछाने भी तैयार रहूंगा, पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका






भोपाल। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौ ने कहा है कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। भविष्य में उन्हें क्या जिम्मेदारी उठाना है यह वह खुद तय नहीं कर सकते बल्कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। उन्होंने संगठन और सरकार में भूमिका की अटकलों के बीच यह बात कही है।

रविवार को एक अंग्रेजी अखबार के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी के बारे में अपने आप तय नहीं कर सकता। पार्टी जो भी निर्धारित करेगी, वह मैं करूंगा। अगर पार्टी मुझसे कार्यक्रम में दरी बिछाने के लिए कहेगी तो मैं वह भी करूंगा। एक अच्छा पार्टीकार्यकर्ता वह है, जो अपने बारे में स्वयं निर्णय नहीं लेता। यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा व्यक्ति कहां पर उपयुक्त रहेगा। प्रदेश में इसी वर्ष अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने आगामी चुनाव के संदर्भ में कहा कि, हमारे लिए तो हर वर्ष ही चुनावी है। हम नियमित काम करते हैं। चुनावी वर्ष की अवधारणा तो उनके लिए है, जो वर्षों तक काम ही नहीं करते। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका जोर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने को लेकर है। इसके लिए बुनियादी संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गुजराज के विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में भी वर्तमान विधायकों में करीब 40 प्रतिशत को बदलने की बात जोर पकड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि यह कि यह भी पार्टी तय करेगी।

पेज