मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, भगवान राम के बेटे कुश का मंदिर व धर्मशाला निर्माण कराने दिए 10 करोड़ जाएंगे - Khabri Guru

Breaking

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, भगवान राम के बेटे कुश का मंदिर व धर्मशाला निर्माण कराने दिए 10 करोड़ जाएंगे



सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश में भगवान राम के बेटे कुश के मंदिर और धर्मशाला निर्माण करने सहित करोड़ों रूपये की कई घोषणाएं की। चौहान ने सागर में अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा भगवान कुश के भव्य मंदिर और कुशवाहा समाज के धर्मशाला निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी। इसमें से कुश मंदिर के लिए 5 करोड़ रूपये दिए जाएंगे और धर्मशाला के लिए भी 5 करोड़ रूपये द्वारा दिए जाएंगे।’’ इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने स्थल चयन के लिए कुशवाहा समाज को जिम्मेदारी सौंपी।


पेज