हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्ट विधायक कार्यालय घेरा, लगाया निष्क्रियता का आरोप - Khabri Guru

Breaking

हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्ट विधायक कार्यालय घेरा, लगाया निष्क्रियता का आरोप


जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कैंट ब्लॉक, रांझी- खमरिया ब्लॉक ,गोकलपुर- अधारताल ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों सहित शहर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को केन्ट विधायक अशोक रोहाणी के कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 वर्ष से इस विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है लेकिन आज भी विकास नहीं हो सका है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक श्री रोहाणी पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया।
 
रविवार की शाम रांझी में कांग्रेस ने विधायक अशोक रोहाणी पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए रैली निकाली और बाद में मोनी तिराहे स्थित विधायक कार्यालय का घेराव किया। व्हीकल मोड़ में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में लेकर चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता भी घेराव में शामिल हुए।
 
इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि हम चांद तक पहुंच गए हैं लेकिन कैंट क्षेत्र में 30 वर्षों से विधायक भाजपा का, 27 वर्षों से सांसद भाजपा का, 18 वर्षों से महापौर भाजपा का, 18 वर्षों से मुख्यमंत्री भाजपा का, 18 वर्षों से कैंट विधानसभा के अधिकतम पार्षद भाजपा के, 10 वर्षों से प्रधानमंत्री भाजपा का होने के बाद इस क्षेत्र को जल संकट और जल प्लावन जैसी समस्या से मुक्ति नहीं दिला पाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक इस बात का जवाब दे कि लोग सरकारी पट्टो के लिए क्यों भटक रहे हैं, हजारों परिवार का पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार क्यों है, कैंट क्षेत्र में बगीचा के हजारों रहवासियों पर विस्थापन का संकट कई वर्षों से क्यों मंडरा रहा है, राशन कार्ड गरीबी रेखा कार्ड जैसी समस्या से कैंट विधानसभा के रहवासी क्यों जूझ रहे हैं, कैंट में क्यों अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

इस घेराव प्रदर्शन में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह "अन्नू", चमन श्रीवास्तव, शिव यादव, सौरव शर्मा, राजेश यादव, तलविंदर कौर गुजराल, अरुण दुबे, दिनेश यादव, रविंद्र कुशवाहा, मोहम्मद आजाद, राकेश सैनी, रामजियन सिंह, जतिन राज, विजय रजक, रिजवान अली कोटी, रघु तिवारी, रमेश बोहित, रामदास यादव, अनुराग तिवारी, पंकज पांडे, किरण लखन ठाकुर, अमरचंद बाबरिया, ब्रजेश दुबे, शेखर सोनी, सत्येंद्र चौबे, कल्लन गुप्ता, प्रमोद पटेल, राकेश पांडे, गुलाम हुसैन, गार्गी यादव, आरिफ बेग, मनोज सेठ शिव कुमार चौबे, अजय रावत, सिद्धांत जैन, आजम अली, सक्षम गुलाटी, इंदिरा पाठक, रजनी निगम, रेखा जैन, निशा ओझा, भानु सिंह, भाग्यश्री गोस्वामी, प्रभा सिंग, संध्या उपाध्याय सुरेंद्र यादव शीला कुरील रेनू कुरील संध्या उपाध्याय सुरेंद्र यादव शीला कुरील रेनू कुरील सुशीला कन्नौजया, रज्जू सराफ, मनीष सराफ सहित सैकड़ो की संख्या में कॉग्रेस जन उपस्थित रहे।

पेज