
2024 को लेकर अभी से ही शक्ति प्रदर्शन के लिए होड़ मच गई है। आज राजनीति के हिसाब से भारत के लिए बड़ा दिन था। आज एक और बेंगलुरु में जहां विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हुई जिसमें 26 शतक शामिल हुए तो वहीं दिल्ली में 38 दलों की एनडीए की बैठक हुई। एनडीए का नेतृत्व सत्तारूढ़ भाजपा करती है। दोनों गुटों की बैठक 2024 के चुनाव को लेकर है। दोनों गुटों में विभिन्न मुद्दों को लेकर सहमति कितनी बन पाई, यह तो आने वाले वक्त में तय होंगे। लेकिन इतना जरूर लग रहा है कि 2024 को ध्यान में रखते हुए ही एनडीए और विपक्षी दलों की ओर से यह दम लगाया जा रहा है।
विपक्षी बैठक की बड़ी बात
- सामूहिक संकल्प में 26 विपक्षी दलों ने कहा कि हम राष्ट्र के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करने का संकल्प लेते हैं।
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
- विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी।
- महाराष्ट्र के मुंबई में होगी अगली बैठक
- देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है
- ममता बनर्जी का दावा, आगामी लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ जीतेगा, भाजपा हारेगी।
- केजरीवाल ने कहा: हम देश को बचाने के लिए और नए भारत को बनाने के लिए एकत्र हुए हैं।
- राहुल गांधी ने कहा: लड़ाई भाजपा की विचारधारा और उसकी सोच के खिलाफ है।
- राहुल गांधी का ऐलान, लड़ाई राजग और ‘इंडिया’ के बीच है, मोदी और ‘इंडिया’ के बीच है।
- छब्बीस विपक्षी दलों के सामूहिक संकल्प में जातीय जनगणना कराने की वकालत की गई है।
दिल्ली में एनडीए की बैठक
दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में एनडीए की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें 38 दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान सहयोगी आज दिल्ली में राजग की बैठक में भाग लेंगे। हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।
किसमें कितना दम
विपक्षी एकताभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(लोकसभा में 49 और राज्यसभा में 31), 2. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) (23 लोकसभा और 12 राज्यसभा सदस्य), 3. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) (लोकसभा में 24 और राज्यसभा में 10), 4. आम आदमी पार्टी (आप) 11 सांसद (लोकसभा में एक और राज्यसभा में 10), 5. जनता दल (यूनाइटेड) (16 लोकसभा और पांच राज्यसभा), 6. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (छह सांसद हैं, सभी राज्यसभा में), 7. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) (एक लोकसभा में और दो राज्यसभा में), 8 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), 9. शिवसेना (यूबीटी), 10. समाजवादी पार्टी (सपा), 11. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) रालोद, 12. अपना दल (कमेरावादी), 13. जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), 14. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), 15. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), 16. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), 17. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), 18. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), 19. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, 20. मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), 21. विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), 22. कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), 23. मणिथनेय मक्कल काची (एमएमके), 24. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), 25. केरल कांग्रेस (एम) और 26. केरल कांग्रेस (जोसेफ)।
NDA की ताकत
बैठक में भाग लेने वाले दलों में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट), और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली पार्टी) शामिल हैं।अन्य पार्टियों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), अपना दल, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, मिजो नेशनल फ्रंट, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, नागा पीपुल्स शामिल हैं। फ्रंट (नागालैंड), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), असम गण परिषद, पट्टाली मक्कल काची, तमिल मनीला कांग्रेस, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी। अन्य हैं शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जननायक जनता पार्टी, प्रहार जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, कुकी पीपुल्स अलायंस, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, निषाद पार्टी, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस, हिंदुस्तान अवामी मोर्चा, जन सेना पार्टी, हरियाणा लोकहित पार्टी, भारत धर्म जन सेना, केरल कामराज कांग्रेस, पुथिया तमिलगम, लोक जन शक्ति पार्टी और गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट।
Tags
Amit Shah
BJP-CONGRESS
Capital
CM SHIVRAJ SINGH
CM YOGI
Country
Delhi
Eknath Shinde
INDIA
JP NADDA
Mallikarjun Kharge
PM Narendra Modi
Rahul Gandhi
RAJNATH SINGH
Sonia Gandhi
Top