जबलपुर। जिले में मंगलवार रात से हो रही बारिश का का असर दिखाई देने लगा है। जिसकी वजह से नदी नालों में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। वहीं इन दिनों नर्मदा उफान पर आ गई है। नर्मदा के सभी घाट डूब गए है। जबलपुर में गौरी घाट पर सड़क और दुकानों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि नर्मदा तट से दूर रहें। कलेक्टर सौरभ सुमन ने जिले के सभी स्कूलों में शनिवार को भी अवकाश घोषित किया है।
इधर पाटन-दमोह के बीच हिरण नदी के पुल पर 5 फीट ऊपर से पानी गुजर रहा है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पाटन पुलिस पुल पर तैनात की गई है। कटंगी से पाटन, पाटन से मंझोली और पाटन से दमोह का संपर्क कटा हुआ है।
तेज रफ्तार से आ रहा पानी
बरगी डैम में इस समय जल ग्रहण क्षेत्रों से 8 हजार घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी आ रहा है। गुरुवार रात को बांध का जलस्तर 420.55 मीटर तक पहुंच गया। उच्चतम जलस्तर 422.76 मीटर है। बांध 80ः भर चुका है। करीब 148973 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदा के निचले क्षेत्र के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बरगी डैम का पानी करीब 36 घंटे बाद यानी 5 अगस्त की सुबह तक नर्मदापुरम पहुंचेगा।
![]() |
गौरीघाट में भी नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया है। |