अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मप्र की सभी लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। एआईसीसी ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर की घोषणा की है। इनमें जबलपुर की लोकसभा सीट के लिए परेश धनानी को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
ये पर्यवेक्षक नियुक्त किए डॉ. नरेश कुमार को बालाघाट, बसंत पुरके को बैतूल, प्रदीप टम्टा को भिंड, रकीबउद्दीन अहमद भोपाल, डॉ. अनीस अहमद को छिंदवाड़ा, कमल कांत शर्मा को दमोह, किरीट पटेल को देवास, तुषार चैधरी को धार, दिनेश ठाकुर को गुना, प्रकाश जोशी को ग्वालियर, विमल शाह को होशंगाबाद, मोहन जोशी को इंदौर, परेश धनानी को जबलपुर, विरिज भाई ठुम्मर को खजुराहो, पंजाभाई वंश को खंडवा, आनंद चैधरी को खरगोन, नारायण भाई राठवा को मंडला, अलकाबेन क्षत्रिय को मंदसौर, अनिल भारद्वाज को मुरैना, गुलाब सिंह को राजगढ़, प्रभाबेन तावियाद को रतलाम, इंद्रजीत सिंह सिन्हा को रीवा, राजेंद्र ठाकुर को सागर, ललित कागतरा को सतना, पूना भाई गामित को शहडोल, कुमार आशीष को सीधी, राजेंद्र सिंह परमार को टीकमगढ़, चक्रवर्ती शर्मा को उज्जैन व डॉक्टर राजेश शर्मा को विदिशा लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

रणदीप सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। चंद्रकांत हंडोरे को ऑब्जर्वर बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव वाले 5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए कांग्रेस ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर बनाया गया है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है। वे कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुरजेवाला पेशे वकील है और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। चंद्रकांत दामोदर हंडोरे महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता हैं। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। वे पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
