अभूतपूर्व जननायक थे पं.दीनदयाल उपाध्याय, भाजपा ने किया स्मरण - Khabri Guru

Breaking

demo-image

अभूतपूर्व जननायक थे पं.दीनदयाल उपाध्याय, भाजपा ने किया स्मरण

 

DD%202024-02-11%20at%2019.46.56_23c5df93

जबलपुर। एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया गया। इस पर भाजपा नेताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और गरीब वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के कृत संकल्पित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी नेता मौजूद रहे।


इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का वृत्त चित्र रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव ही गरीब निर्धन व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी मदद करने का मूलमंत्र दिया था जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंगीकार करते हुए प्रतिपालन किया जा रहा है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति भी आम लोगों के समान लाभान्वित हो सके इसके लिए न केवल केवल केन्द्र व राज्य सरकार ही बल्कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पं.उपाध्याय को राष्ट्र का अभूतपूर्व जननायक बताते हुए कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर ही हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। श्री सिंह ने कहा कि जब हम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करेंगे तभी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास सम्भव है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व मंत्री शरद जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, महामंत्री पंकज दुबे, पार्षद अतुल दानी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेज

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *