Breaking

सिहोरा के फाइनेंस बैंक में डकैती

 

ख़बरी गुरु 

जबलपुर। सिहोरा के खितौला में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे पांच बदमाशों ने कट्टे की नोक पर इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की। दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे बदमाशों में चार बैंक के अंदर घुसे, जबकि एक बाहर पहरेदारी करता रहा। अंदर घुसते ही उन्होंने बैंक कर्मियों और एक ग्राहक को धमकाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रखकर जान से मारने की धमकी दी और स्ट्रांग रूम खुलवाया।

स्ट्रांग रूम से लगभग 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद थैले में भर लिए गए। वारदात के बाद बदमाश मैनेजर को धमकाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी थानों को सूचना देकर क्षेत्र में चैक प्वाइंट बना दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। पुलिस टीम जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

और नया पुराने