जबलपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर संस्कारधानी जबलपुर का नर्मदा तट गौरीघाट भक्ति, आस्था और प्रकाश से आलोकित हो उठा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर रविवार की शाम आयोजित “दीपोत्सव – जबलपुर 2025” में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और माँ नर्मदा की आराधना करते हुए “एक दीप समृद्धि के नाम” जलाया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतो के निर्देश पर इस चतुर्थ वर्ष में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के पावन तटों का हजारों दीपों को प्रज्वलित कर श्रृंगार किया गया और एक एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो उसके प्रकाश ने हमारी परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतो का अहसास कराया। श्री सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें देते हुये कहा दीपावली सभी के लिए मंगलमय हो यह कमाना मां नर्मदा से है।
दीपोत्सव जबलपुर के आयोजन में जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी, पूज्य स्वामी बालगोविंदाचार्य जी, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी साकेत धाम, पूज्य स्वामी राजाराम जी, स्वामी मुकुंददास जी महाराज गुप्तेश्वर, पूज्य पागलानंद जी महाराजस्वामी कालीनंद जी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, , साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं तरुण चौबे जी, पूज्य मैत्री दीदी जी सहित संतो का आशीर्वाद मिला।
इस अवसर पर मां नर्मदा की आरती भव्य आतिशबाजी मनमोहक लेजर शो एवं रांगोली ने उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। दीपोत्सव केवल दीप प्रज्वलन का पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आस्था का उज्ज्वल प्रतीक बन चुका है। माँ नर्मदा की गोद में सजे 51 हजार दीपों का यह अद्भुत दृश्य जबलपुर की भक्ति और गौरव का अनोखा संगम साबित हुआ।
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, श्री प्रशांत पोल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, भारत सिंह यादव, पंकज दुबे, रजनीश यादव, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नीलेश अवस्थी, रविकिरण साहू, राममूर्ति मिश्रा, राजा मोर, दिग्विजय सिंह, संदीप जैन, अभय सिंह ठाकुर, ओमकार दुबे, सोनू बचवानी, कौशल सूरी, मनीष दुबे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।