Breaking

‘हथकड़ी’ में जकड़ी कार, शराबी ड्राइवर को मिली रिहाई,


खबरी गुरु न्यूज 

जबलपुर। लॉर्डगंज थाना एक अजीबो-गरीब मामले को लेकर चर्चा में है, जहां शराब के नशे में वाहन चला रहे ड्राइवर को तो पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन उसकी कार को आरोपी बना दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि कार के दरवाजे में बाकायदा हथकड़ी लगाकर उसे थाने में खड़ा कर दिया गया।


थाना परिसर में खड़ी सफेद रंग की अर्टिगा कार जब लोगों की नजरों में आई, तो सभी चौंक गए। कार के दरवाजे में लगी हथकड़ी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद पुलिस की इस कार्रवाई पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

शराब पीकर ड्राइविंग का मामला

पुलिस के अनुसार, वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को बाद में छोड़ दिया गया, जबकि उसकी कार को जब्त कर थाने लाया गया।

चेन की जगह लग गई हथकड़ी

पुलिस सूत्रों की मानें तो वाहन को सुरक्षित खड़ा करने के लिए चेन लगाने की तैयारी थी, लेकिन गलती से कार में हथकड़ी लगा दी गई। यही गलती अब मज़ाक और चर्चा का विषय बन गई है।

लोगों का कहना है कि पहली बार देखा गया है जब इंसान नहीं, बल्कि कार को “गिरफ्तार” किया गया हो।
और नया पुराने