10 वर्षीय वैश्णवी को मिली नई जिन्दगी - Khabri Guru

Breaking

10 वर्षीय वैश्णवी को मिली नई जिन्दगी

जबलपुर। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां 10 वर्ष 11 माह की बालिका वैश्णवी पटैल को मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से नया जीवन मिला।
जानकारी के अनुसार ग्राम सूरतलाई, पोस्ट पनागर निवासी वैश्णवी पटैल हृदय रोग से पीड़ित थी। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरबीएसके टीम की डॉ. नुपुर नामदेव ने बालिका की गंभीर स्थिति को पहचाना और तत्काल इसकी सूचना जिला स्तर पर दी। इसके बाद जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला के समन्वय में विशेषज्ञों द्वारा जांच कर उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी पनागर डॉ. संजय जैन के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर बालिका का पंजीयन कर परिजनों की सहमति से उसे नारायणा हृदयालय रेफर किया गया। यहां 3 अप्रैल 2026 को बालिका की सफल हृदय सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क की गई।
सर्जरी के बाद बालिका पूरी तरह स्वस्थ है और उसके परिवार ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया है। यह पहल न केवल एक बच्ची के जीवन को बचाने में सफल रही, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है।

पेज