2 पिस्टल व 3 कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ़्तार - Khabri Guru

Breaking

2 पिस्टल व 3 कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ़्तार

जबलपुर। थाना अधारताल और गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 2 देशी पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए गए हैं।

अधारताल में मिला लकी
अधारताल प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अधारताल तालाब के पास शिव मंदिर के समीप पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लकी गोटिया (21 वर्ष) निवासी जगदम्बा नगर, महाराजपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी अवैध वसूली, मारपीट और सड़क दुर्घटना जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

गोहलपुर में बाबा पकड़ा गया सोहेल
वहीं गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहेल बाबा नाम का युवक लेमा गार्डन मैदान के पास किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कादिर उर्फ सोहेल बाबा (23 वर्ष) निवासी नसीमाबाद, वर्तमान अंसारनगर गोहलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस जुटा रही है जानकारी
दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को ये अवैध हथियार कहां से और कैसे प्राप्त हुए।

पेज