जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार - Khabri Guru

Breaking

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संदीप जैन ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल सहित जबलपुर के वरिष्ठ जनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वे जबलपुर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे और अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने अपने शुभचिंतकों, स्नेहिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि हाल ही में बरगी में हुई हृदय विदारक दुर्घटना से पूरा शहर व्यथित है, ऐसे में किसी भी प्रकार का जश्न, स्वागत समारोह, रैली या जुलूस आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी की शुभकामनाएं ही उनके लिए पर्याप्त हैं और वे इन्हीं के साथ अपने दायित्व को आगे बढ़ाएंगे।

पेज