निरीक्षण के दौरान नाविकों ने लाइफ जैकेट उपलब्ध होने की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस पर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी स्थिति में नाव संचालन नहीं किया जाएगा।
निगमायुक्त ने गौरीघाट सहित सभी नर्मदा तटों पर लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इसके साथ ही उन्होंने शहर के श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही नौकाविहार करें। प्रशासन का कहना है कि जन सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
